:
Showing posts with label अन्ना हजारे. Show all posts
Showing posts with label अन्ना हजारे. Show all posts

Monday, August 29, 2011

अन्ना हजारे करेंगे फिर से आन्दोलन : ग्रह कहते है सरकार करेगी धोखा



* " अन्ना को फिर से करना पड़ेगा आन्दोलन और सरकार फिर से बदलेगी अपना इरादा |"
" एन बी टी ( मुंबई ) में भविष्यवाणी करनेवाले पंडित राजकुमार शर्मा ने कहा है की अन्ना हजारे को फिर से एक बार सरकार के सामने आन्दोलन करना पड़ेगा ,ज्योतिष शर्मा के कहने के मुताबिक ३० अगस्त के दिन गुरु वक्र हो रहा है और वो मेष राशी से मीन राशी में प्रवेश करेगा जो उसका घर है ,और चन्द्र "विष योग" बना रहा है इसकी वजह से " लोकपाल बिल पर नकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा और सप्तेबर ,अक्टूबर में अन्ना की टीम को एक और झटका लगेगा ..अगर शर्मा जी के कहने के मुताबिक हुवा तो ये तय है की अन्ना हजारे की टीम की महेनत और देश की जनता की सहेंसिलता की होगी एक और कसोटी | "

" ये वही राजकुमार शर्मा जी है जिन्होंने पहले २१ अगस्त को भविष्यवाणी की थी की २८ अगस्त तक सरकार अन्ना हजारे जी की सभी मांगे स्वीकार कर लेगी अब इनका कहेना है की अन्ना हजारे जी फिर से नवम्बर में करेंगे आन्दोलन ( अनसन ), इनका पहेला कथन तो सही निकला था अब क्या दूसरी भविष्यवाणी भी सच साबित होगी ? क्या सरकार फिर से करेगी धोखा ? जनता के साथ ? अन्ना हजारे के साथ ? "


स्वामी अग्निवेश की दोगलेगीरी ( विडियो के साथ )

* " विवादित स्वामी अग्निवेश पर और एक विवाद | "
* "अन्ना हजारे के साथीदार ऐसे "स्वामी अग्निवेश" का विवादित विडियो |

" स्वामी अग्निवेश के "यु टयुब "पर धूम मचानेवाले विडियो में स्वामी अग्निवेश के कुछ बयान पर मचा है विवाद " इस विडियो "में अग्निवेश "किसी नेता के साथ ये कहते हुवे बताये है की " अन्ना हजारे पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ..हालाकि अग्निवेश ने कहा है ये विडियो नकली है और उसे कॉपी पेस्ट करके बनाया गया है और उन्हें बदनाम कर रहे है कुछ लोग इस बात पर किरण बेदी ने कहा है की " अग्निवेश के इस विडियो में वो साफ़ तौर पर ये कहते नजर आ रहे है की " महाराज जी आप इनको इतना क्यों दे रहे हो ? "और " सिम्बल साहब किसको कहा गया था ? और अब इस बात का खुलाशा "अग्निवेश" को करना ही चाहिए या फिर इस बात का स्वीकार करना चाहिए जो विडियो में दिखाई दे रहा है | "

" किरण बेदी की इस बात पर स्वामी अग्निवेश ने ये खुलाशा किया है की " मेरे संपर्क में तो कई " कपिल " है और मै किसी नेता को " महाराज " कहेकर बुलाता नहीं हु इस विडियो में अग्निवेश साफ़ साफ़ कहे रहे है की " सरकार को उनकी बात नहीं माननी चाहिए और कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए और संसद के द्वारा अपील पर भी अन्ना हजारे उनका अनसन समाप्त नहीं कर रहे है |"

" ये रहा वो विवादित विडियो आप भी देख ले :


" बात चाहे जो भी हो मगर यहाँ एक बात साफ़ होती है की आज जनता के साथ " अन्ना की टीम " में रहनेवाले भी धोखा कर सकते है माना की संसद भवन एक मंदिर है और सांसद उनके पुजारी है ..मगर जब मंदिर के पुजारी ही ख़राब हो जाये और अपनी निति ख़राब कर दे तब उस मंदिर के पुजारी को वहां से भगाना या फिर पुजारी से सवाल करना कोई गुनाह नहीं है ?.. इस में कहाँ हुवा संसद का अपमान ?सांसद भी तो जनता ही चुनती है तो जब सांसद ही कोई गलती करे तो क्या जनता उनको कोई सवाल नहीं कर सकती " बस ये बात अग्निवेश ध्यान में रखे ..कही ऐसा न हो जैसा गुजरात में उनके साथ हुवा था वैसा पुरे देश भर में हो |"